codetesting

  • Homee
  • Business
    • Internet
    • Market
    • Stock
  • Parent Category
    • Child Category 1
      • Sub Child Category 1
      • Sub Child Category 2
      • Sub Child Category 3
    • Child Category 2
    • Child Category 3
    • Child Category 4
  • Featured
  • Health
    • Childcare
    • Doctors
CODETESTING
News Contact About

Friday, 1 December 2023

DDoS अटैक क्या है और काम कैसे करता है? हिंदी जानकारी

by Vipul Koladara    Published On:  December 01, 2023   

 DDoS Attacks के बारे में तो शायद आपने सुना ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि DDoS अटैक क्या है, ये काम कैसे करता है और इन हमलों को कैसे रोका जा सकता है?? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में आपको इसकी पूरी जानकारी मिलने वाली है। What is a DDoS Attack in Hindi.

DDoS Attack

अगर आप एक ब्लागर है तो आपको DDoS Attack और DDoS Attack Protection के बारे में जरूर पता होगा और आपको यह भी पता होगा कि यह Webmaster के लिए कितनी बड़ी समस्या है।

आए दिन हजारों वेबसाइट DDoS Attacks की वजह से Down हो जाते हैं, यहां तक कि इन DDOS Attackers ने  जैसी Websites को भी नहीं छोड़ा है।

तो सोचिए एक Non-techy blogger के लिए अपनी वेबसाइट को DDoS हम लोग से Protect करना कितना मुश्किल काम होगा।

चलिए पहले हम जान लेते हैं कि आखिर यह है क्या चीज़ और यह इतना बड़ा खतरा क्यों है? DDoS Kya Hai? Kaise Kaam Karta Hai?

Table of Contents

DDoS Attack क्या है?

DDoS attack एक प्रकार का साइबर हमला (Cyber attack) है जो WordPress Hosting Server पर many request भेजकर उसे overload करता है।

DDoS की Full Form है, Distributed Denial of Service attack. यानी कि है DoS  (Denial of Service) हमलो का विकसित रूप है।

इन हमलों के तहत हमलावर लक्षित वेबसाइट के सर्वर पर DNS और HTTP requests भेज कर उसे लोड करने का प्रयास करते हैं।

मतलब कि यह किसी target website के server पर हमला करके उसके सामान्य ट्रैफिक को बाधित कर उसे down करने का एक दुर्भाग्यपूर्ण प्रयास है।

इन हमलों के तहत किसी वेबसाइट के hosting server पर traffic की बाढ़ लाकर उस के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया जाता है। इसमें server down हो जाता है, कई बार तो server crash भी हो जाता है।

अब मान लीजिए, आपकी वेबसाइट ऐसे server पर host है जो realtime में केवल 100-500 request ही handle कर सकता है और उसकी data transfer करने की monthly limit 500GB या 1TB है।

ऐसे में Hackers को आपकी site को hack करना होगा तो वे DDoS attack करके आपकी साइट के server पर per second 1,000+ request send करेंगे, और आपकी महीने की data transfer limit को कुछ ही समय में over कर देंगे।

मतलब साफ है, दुनिया के सबसे ज्यादा Popular blogging platform WORDPRESS के लिए ddos attack एक बहुत बड़ी समस्या है।

चलिए जानते हैं कि ये कार्य कैसे करता है?

DDoS अटैक कैसे काम करता है?

इस प्रकार के attack में विभिन्न computer and devices का उपयोग करके targeted server पर हजारों रिक्वेस्ट भेज कर website को down किया जाता है।

ये विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई machines या servers का लाभ उठाकर एक network बनाते हैं जिसे botnet कहा जाता है। प्रत्येक affected मशीन एक bot के रूप में लक्षित सर्वर पर हमला करती है।

इस प्रकार से ये कुछ ही समय में target server पर लाखों request send करते हैं, जिसे की site server झेल नहीं पाता और crash हो जाता है, फिर site काम करना बंद कर देती है।

Newer Post Older Post Home

Popular Posts

Copyright © 2023 • All Right Reserved.