codetesting

  • Homee
  • Business
    • Internet
    • Market
    • Stock
  • Parent Category
    • Child Category 1
      • Sub Child Category 1
      • Sub Child Category 2
      • Sub Child Category 3
    • Child Category 2
    • Child Category 3
    • Child Category 4
  • Featured
  • Health
    • Childcare
    • Doctors
CODETESTING
News Contact About

Friday, 1 December 2023

गांव में कौन सा बिजनेस करें? Village Business Ideas in Hindi

by Vipul Koladara    Published On:  December 01, 2023   

 Top Village Business Ideas in Hindi: एक समय था जब पैसे कमाने के लिए शहर जाना आम था लेकिन अब दुनिया पूरी तरह से डिजिटल हो गयी है और इस इंटरनेट की दुनिया में आप शहर या गाँव में रहकर घर बैठे कोई भी business करके पैसे कमा सकते हो। बहुत से लोग आज भी यही मानते हैं कि गाँव में सिर्फ मजदूरी और खेती-बाड़ी की जा सकती है। इसलिए आज भी वे पैसे कमाने या कोई बिजनस शुरू करने के लिए शहर जाने की सलाह देते हैं।

Village Business Ideas in Hindi

शायद आप भी यही सोचते होंगे कि बिजनेस केवल शहर में ही किया जा सकता है। अक्सर, लोग काम की तलाश में शहर निकल जाते हैं और अपने परिवार से दूर हो जाते हैं। जितना वे कमाते हैं उसका आधा हिस्सा शहर से गाँव और गाँव से शहर आने-जाने में ही खर्च हो जाता है। अगर आप भी यही सोचते हैं कि, गाँव में कोई काम नहीं किया जा सकता तो आप गलत है क्योंकि आज आप गाँव में भी बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास कुछ पैसे और थोड़ी जानकारी होनी जरूरी है।

गाँव में पैसे कमाने के लिए या कोई भी बिजनेस शुरू करने के लिए आपको अच्छी knowledge या ज्यादा इनवेस्टमेंट करने की जरूरत नहीं है। अगर आप भी गाँव में रहते हैं और गाँव में रहकर पैसा कमाना चाहते हैं लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि गाँव में कौन सा बिजनेस करें, तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।

क्योंकि यहाँ हम गाँव में सबसे ज्यादा चलने वाले बिजनेस के बारे में बता रहे हैं। हमें उम्मीद हैं कि, यहाँ से आपको गाँव में बिजनेस शुरू करने के लिए एक अच्छा idea मिल जाएगा।

Table of Contents

गाँव में सबसे ज्यादा चलने वाला बिजनेस – Village Business Ideas in Hindi

आपने देखा होगा, बहुत से लोगों को गाँव में बड़ी दिलचस्पी होती है। कुछ लोग शहर छोड़कर भी गाँव में रहना चाहते हैं क्योंकि गाँव में वातावरण में जो आनंद है वो शहर में नहीं है। अगर आप भी ग्रामीण क्षेत्र में रुचि रखते हैं और गाँव में सबसे ज्यादा चलने वाला बिजनेस ढूंढ रहे हैं तो नीचे आपको 10+ Village Business Ideas मिल जायेंगे।

Village business ideas, Wholesale business ideas in village area, Best business ideas for village, Small village business ideas in india, Small business ideas for village, top business ideas in rural area, business idea for villages

  • किराने की दुकान
  • बकरी, भैंस, गाय और मुर्गी पालन
  • तेल मिल और आटा चक्की
  • दूध डेयरी का बिजनेस
  • खाद बीज की दुकान
  • मेडिकल स्टोर
  • फल और सब्जी की दुकान
  • कोचिंग सेंटर
  • वाहन सर्विसिंग
  • कपड़े का बिजनेस
  • इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप

किराने की दुकान

आज भी बहुत से गाँव ऐसे हैं जिनमें बहुत कम किराने की दुकान होती हैं। इसलिए, गाँव के लोग चाय, चीनी, साबुन, मिर्ची, नमक, दाल जैसे रोज के सामने के लिए शहर जाते हैं। किराने की दुकान पर आपको अपनी आवश्यकता का हर छोटा-बड़ा सामान मिल जाता है।

इसलिए किराने की दुकान को एक अच्छे बिजनेस के रूप में देखा जाता है। अगर आप गाँव में रहते हैं। आप ज्यादा पढे-लिखे नहीं है और आपके पास पैसे कमाने का स्रोत भी नहीं है तो किराना शॉप आपके लिए एक अच्छा business idea साबित हो सकता है।

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको ज्यादा knowledge की आवश्यकता नहीं है हालाँकि, आपको 50 हजार से 1 लाख रूपये का इनवेस्टमेंट करना होगा।

आप किसी थोक विक्रेता से किराने का समान खरीद कर कुछ मार्जिन के साथ अपने ग्राहकों को बेच सकते हैं।

बकरी, भैंस, गाय और मुर्गी पालन

गाँव में ज्यादातर लोग गाय, भैंस और बकरी पालते हैं। कुछ लोग भैंस का दूध बेचकर अपने घर का खर्च चलाते हैं। बहुत से लोग बकरी भी पालते हैं और मुर्गे तो अक्सर गांवों के घरों में मिल जाते हैं।

लेकिन यही शौक या रिवाज एक अच्छे बिजनेस का रूप ले सकता है। आजकल लोग बकरी पालने से भी बहुत पैसे कमा रहे हैं। गाँव में रहने वाले कुछ लोग बकरी के छोटे बच्चे पालते हैं और जब वे बड़े हो जाते हैं तो उन्हें बकरीद आदि पर बेच देते हैं और काफी मुनाफा भी कमाते हैं।

गाँव में बकरी या मुर्गी पालन आसानी से किया जा सकता है। अगर आप गाँव में रहकर ही पैसा कमाना चाहते हैं तो मुर्गी पालन का बिजनेस शुरू कर सकते हैं क्योंकि अभी के टाइम में पोल्ट्री फार्म बिजनेस की बहुत डिमांड है।

अगर आप मुर्गी पालन बिजनेस शुरू कर लेते हैं तो आप सिर्फ मुर्गी ही नहीं उनके अंडे बेचकर भी पैसे कमा सकते हैं। आजकल अंडों की डिमांड भी बहुत ज्यादा हो गई है।

आटा चक्की और तेल मिल

अगर आप गाँव में रहकर कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए आटा चक्की का बिजनेस भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि यह life time चलने वाला business है। रोटी बनाने के लिए हमें रोज आटे की जरूरत पड़ती है। आपने अक्सर, आटा चक्की पर भीड़ लगी देखी होगी।

बहुत से लोग गेंहू और बाजरा आदि का आटा पिसवाते हैं क्योंकि हर किसी के पास आटा चक्की नहीं होती है। अगर आप आटा चक्की का बिजनेस शुरू कर लेते हैं तो उसके साथ तेल मिल भी अटैच कर सकते हैं। इससे आपका बिजनेस डबल हो जाएगा।

क्योंकि कुछ घरों में आटा चक्की पाई जा सकती है लेकिन तेल मिल के लिए काफी पैसे की जरूरत पड़ती है। शुरुवात में आप आटा चक्की शुरू करके कुछ पैसे कमाने के बाद तेल मिल भी खोल सकते हैं।

यह गाँव में सबसे ज्यादा चलने वाले बिजनेस में से एक है। इस बिजनेस की सबसे अच्छी बात यह है कि, इसमें आपको बार-बार इनवेस्टमेंट करने की जरूरत नहीं है।

Newer Post Home

Popular Posts

Copyright © 2023 • All Right Reserved.